Spread the love

असहाय वृद्ध महिला ने कलेक्टर से की न्याय की मांग
अशोकनगर। जिले की ईसागढ़ तीहसील अन्तर्गत ग्राम बगूरिया नई निवासी हल्कोवाई ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपने मृत पुत्र भरोसीलाल की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने और न्याय दिलाने की मांग की है। प्रार्थी हल्कोवाई ने बताया कि उनके पुत्र भरोसीलाल का निधन 20 सितंबर 2022 को हो गया था। उनके नाम पर सर्वे नंबर 428/1, रकबा 0.500 हेक्टेयर भूमि ग्राम बगूरिया नई तहसील ईसागढ़ में दर्ज है, जो उनकी मृत्यु के बाद प्रार्थी और उनकी पुत्री राचखीबाई के नाम पर होना चाहिए था। लेकिन रामचरण, व्यरोबाई पत्नी रामचरण, माखन पुत्र रामचरण ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीडि़ता का आरोप है कि कब्जाधारियों ने न सिर्फ उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया, बल्कि भरोसीलाल के मृत्यु प्रमाण पत्र को भी छिपा दिया है, जिससे वह नामांतरण की प्रक्रिया नहीं करवा पा रही हैं। ग्राम सचिव से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाने पर भी उन्हें मना कर दिया गया। हल्कोवाई ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र पुन: जारी कराया जाए, जिससे वे अपनी जमीन का हक प्राप्त कर सकें। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह एक बेसहारा विधवा महिला हैं और उनके पास कोई अन्य आय का स्रोत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *