
दुर्घटना में बच्चों सहित 27 घायल, मेडीकल में भर्ती
जबलपुर। बरेला थाना अतंर्गत ग्राम काशी महगवा नाला के पास गत बुधवार दोपहर एक पिकअप वाहन खाई में पलट जाने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायलों की इलाज के दौरान गुरुवार को मेडीकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गई| इस हादसे में तीन लोग मारे गए, जबकि 27 लोग घायल हुए है| घायलों का मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा हैं|
बताया गया है कि वाहन तेज रफ्तार में था इसी दौरान वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया| बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम काशी महगवा नाले के पास यह वाहन पलटा| इस वाहन में ऐठाखेड़ा निवासी मजदूर विजय सिंह सोयम अन्य परिजन व रिश्तेदारों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर शादी पक्की करने जा रहें थे, जैसे ही पिकअप वाहन बरेला ब्रिज के पास काशी महगवा नाले के पास पहुंचा, तभी स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और निजी वाहनों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया| इस हादसे में रामेश्वरम मरावी, मेर सिंह कुलस्ते और महिला धमकती बाई, की मौत हो गई हैं, जबकि महिला बच्चे सहित 27 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है
दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में महिलाएं, बच्चे सहित 30 से अधिक लोग वाहन में सवार थे, सभी घायल हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ रिपोट पर धारा 281, 125(ए), 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|
