Spread the love

खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने गुरुवार को खरगोन के एसडीएम, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान एसडीएम बीएस कलेश, जनपद सीईओ पवन शाह एवं तहसीलदार भी मौजूद थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी रिकार्ड के सुरक्षित रख.रखाव के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने ग्राम डाबरिया में औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए उद्योग विभाग को आवंटित की जाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम सेजला में बायपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बायपास के बारे में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बायपास निर्माण का कार्य तेजी से करने और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निधिवन का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *