Spread the love

इन्दौर । पारिवारिक कारणों के चलते एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में उन्होंने फैक्ट्री पहुंच कर यह कदम उठाया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है और फैक्ट्री मालिक का नाम अनिल जैन है। बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार मधुंचल रोलिंग फैक्ट्री के मालिक अनिल पिता नंदकिशोर जैन उम्र पैंसठ साल निवासी कंचन बाग, ने अपनी फैक्ट्री में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात वे फैक्ट्री पहुंचे और उन्होंने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे उन्हें ऑफिस में फंदे से लटके देख कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे उन्हें अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल जैन इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी माल की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण तनाव की बात सामने आ रही है हालांकि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं उनके बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएंगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कार्रवाई कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *