Spread the love


लोधीखेडा- रेमंड-लोधीखेड़ा सड़क मार्ग पर रेलवे क्रासिंग-68 का गेट ट्रेन आने के समय बंद हो जाता है जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले नौकरीपेक्षा हो या फिर आकस्मिक इलाज हेतु किसी पेशेंट को एंबुलेंस से लेकर जाना हो तो वह इस रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरने से समय पर नहीं पहुचते,जिससे श्रमिकों को कुछ मिनट लेट होने से ड्यूटी नहीं मिलती,तो वहीं किसी पेशेंट को आकस्मिक उपचार हेतु एम्बुलेंस से लेकर जाते है और उसी समय यदि ट्रेन इस रेल मार्ग से गुजरती है तो उसे उक्त रेल क्रॉसिंग पर काफी समय तक रुकना पड़ता है, ऐसी स्थिति में पेशेंट की जान पर भी बन आती है,या फिर उसकी सांसे चंद मिनिटों की देरी से उपचार नहीं मिलने से थम जाती है,इसकी प्रमुख वजह यह है कि उक्त रेल क्रॉसिंग पर ओव्हर ब्रिज का ना होना,जबकि यह लोधीखेड़ा सहित 50 ग्राम इस मार्ग से जुड़े हुए हैं,जो नागपुर छिंदवाड़ा सहित अन्य महानगरों के लिए अनाज मंडियों में अपनी उपज एवं उपचार के लिए आवागमन की सुविधा का एकमात्र सुलभ मार्ग है,इसी तरह क्षेत्र से हजारों श्रमिक भी औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में काम करते हैं,उन्हें भी इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ता ही| सांईखेड़ा-रेमंड-लोधीखेड़ा-चौरई मार्ग स्टेट हाईवे की श्रेणी में होने की वजह से भी इस मार्ग से दिन-रात शेकड़ो की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है| फिर भी इस मार्ग पर रेल विभाग द्वारा उक्त रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर ओव्हर ब्रिज नहीं बनाना समझ से परे है|इस संबंध में कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का कहना है कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओव्हर ब्रिज बनाना अति आवश्यक है, ताकि हम समय पर अपने काम पर पहुंच सके|इसके लिए श्रमिक को सहित आम जनों ने ओव्हर ब्रिज बनाने को लेकर अति शीघ्र रेलवे प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही है| इसी तारतम्य में लोधीखेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के नाम आज 28 फरवरी को पांढुर्णा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोंपा गया|ज्ञापन देने नगर परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र राय,पार्षद प्रेमराज भागवत,पूर्व पार्षद नारायण भगत,विनायक बल्की,जिला पंचायत के पूर्व सभापति विलास जोगी,कांग्रेस कमेटी लोधीखेडा के अध्यक्ष श्रीकांत तिडके,माणिक कोल्हटकर,आशीष गोखे, सुधीर सोनकुसरे,सागर साखरे,आलोक भोगे ,राहुल धकाते,अश्विन रायकवार,पुनीत रायकवार, निखिल राय ,गौरव रंभाड़े सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *