Spread the love

उजारपुरवा में वारदात में युवक गंभीर
जबलपुर। जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाएं अब चिंता का सबब बनती जा रही हैं| पुलिस द्वारा संदिग्धों की तालाशी लेने और देर रात फालतू घूमने वालों की रोकाटोकी नहीं होने से छोटे छोटे विवाद में चाकू चल रहे हैं| प्रतिदिन दर्जनों चाकूबाजी की वारदातें हो रही है| कल फिर देर रात लार्डगंज थाना अतंर्गत उजारपुरवा गली नंबर 2 में आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया| घायल को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वोदय नगर रानीताल निवासी रमेश कोरी कल रात अपने घर के पास खड़ा था उसी दौरान समीर डुमान नाम का बदमाश अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और उससे विवाद करने लगा| विरोध करने पर आरोपियों ने रमेश कोरी पर चाकू से हमला कर दिया| गंभीर रुप से घायल रमेश को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडीकल कॉलेज रिफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है|
घटना की जानकारी लगने के बाद मेडिकल अस्पताल पहुंचे यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीश झरिया मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घायल युवक रमेश कोरी को आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया| आरोपियों की तलाश की जा रही है| घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं लिहाजा घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *