Spread the love

शादीशुदा नर्सिंग कर्मी ने आधार कार्ड व पेनकार्ड भी फर्जी बनवाए
जबलपुर। एक शातिर ठग ने मेट्रोमोनी साईट पर विवाह के लिए अपनी प्रोफाईल बनाकर स्वयं को आर्मी का चिकित्सक बताकर एक युवती को विवाह के लिए झांसा देकर उससे 3 लाख रुपए विभिन्न तरीकों से ऐठ लिए| हनुमानताल पुलिस ने गत दिवस आरोपी मूलत: नरसिंहपुर के गाडरवारा निवासी हरिशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया तब पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी का असली नाम हरिशंकर कौरव है वह न केवल शादीशुदा है बल्कि एक बच्चे का पिता भी है| इतना ही नहीं आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल के साथ-साथ अपना पेनकार्ड और आधारकार्ड फर्जी बनाकर रखा था| आरोपी राईट टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी के रुप में काम करता था|
आरोपी हरिशंकर विश्वकर्मा ने जीवन साथी आनलाइन एप्लीकेशन पर हरिशंकर विश्वकर्मा के नाम से विवाह के लिए प्रोफाइल बनाया। प्रोफाइल में स्वयं को अविवाहित और चिकित्सक बताया।
उसकी प्रोफाइल देखकर हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने विवाह के लिए दिलचस्पी ली| जिसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी और युवती के परिजनों ने उनके वैवाहिक रिश्तें के प्रस्ताव को भी मान लिया। उसके बाद आरोपी, युवती के घर आने-जाने लगा।
आरोपी ने युवती के परिजनों को विश्वास में लेकर अलग अलग कारण बताकर तीन लाख रुपए भी ले लिए|आरोपी पकड़ा न जाए इसके लिए उसने अपनी प्रोफाइल बनाते समय अपना नाम और उपनाम बदल लिया और खुद को सेना के अस्पताल में लेफिटनेंट डाक्टर बताया।
राइट टाउन स्थित अनंत हास्पिटल में पार्ट टाइम सेवा देने की जानकारी दी। आरोपित इतना शातिर था कि उसने छद्म नाम हरिशंकर विश्वकर्मा का जाली आधारकार्ड व पेनकार्ड तैयार करवा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *