Spread the love

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में स्थित एक होटल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी राजगढ़ का रहने वाला है। युवती से उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, इलाके में रहने वाली बीएससी ग्रेजुएट 28 वर्षीय युवती के पिता व्यापारी हैं। शादी के लिए उसके परिजनों ने मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट काम पर रजिस्ट्रेशन करवाया था, जहां पीड़िता की पहचान आरोपी कपिल गुप्ता से हुई थी। जल्द ही दोनों के के बीच पहचान और फिर दोस्ती हो गई। आरोपी कपिल गुप्ता ने पीड़िता को शादी का वादा कर लिया। आरोप है कि मई 2024 में आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए राजगढ़ से भोपाल आया और पीड़िता को मिलने के लिए उसने एक होटल में बुलवाया, जहां आरोपी ने पीड़िता को जल्दी शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मई में हुई घटना के बाद दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही, लेकिन फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के नंबर भी ब्लॉक कर दिया। आरोपी के शादी से इंकार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। आरोपी कपिल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *