Spread the love

पैसो की डिमांड के लिये करने लगा मारपीट
भोपाल। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में निजी कॉलेज से बीटेक चौथे वर्ष की छात्रा के साथ उसके सीनीयर द्वारा लिवइन में रखकर दुष्कर्म करने और बाद में पैसौ की मांग करते हुए मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस के अनुसार 23 साल की युवती ने शिकायत करते हुए बताया की वह दूसरे शहर की है, और थाना इलाके में स्थ्ज्ञित वृंदावन नगर में रहते हुए निजी कॉलेज से इजिंनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। उसके कॉलेज में ही आरोपी छात्र गुंजन कुमार भी पढ़ता है। बिहार का रहने वाला गुंजन उसका सीनीयर है, जो यहॉ किराये से रहता है। एक ही कॉलेज और सीनीयर होने के चलते पीड़िता की गुंजन से पहचान थी। दोस्ती होने पर गुंजन ने पढ़ाई के दौरान असाइनमेंट तैयार करने में उसकी मदद करते हुए नजदीकियां बढ़ाई और फिर प्रेम-जाल में फंसाकर सिंतबर 2024 में उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। बाद में आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा किया और किराये के कमरे में लिवइन पार्टनर के रुप में रहते हुए लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। आरोप है, कि कुछ समय बाद ही आरोपी उससे पैसो की मांग करते हुए दबाव बनाने लगा और उसे परिवार से मिलने वाले खर्च के पैसै भी बलपूर्वक छीनकर खुद रखने लगा। छात्रा ने उसे कई बार उसे ऐसी हरकतें न करने की समझाइश दी। लेकिन आरोपी अपनी हरकतो से बाज नहीं आया उल्टा वह रकम देने की डिमांड करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। उसकी हरकतो से तंग आकर छात्रा ने थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *