Spread the love


पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उईके के हस्ते सम्मानित होंगी मातृ शक्तियां
छिंदवाड़ा – आगामी 8 मार्च को छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण विश्व में विविध अनुष्ठानों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर उत्कृष्ट कार्यों में योगदान के लिए महिला शक्ति को सम्मानित किया जावेगा।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में सामाजिक संस्था सक्षम एवं आधार फाउंडेशन द्वारा गुरुवार 6 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर छिंदवाड़ा जिले में जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ – शिक्षा – खेल – पशु चिकित्सा – संगीत – पत्रकारिता – समाज सेवा सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से मां भारती की सेवा करने वाली महिला शक्तियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जावेगा।
कार्यक्रम संयोजक सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजी. महेश किंथ एवं आधार फाउंडेशन की संचालिका सरिता पांडे ने बताया कि गुरुवार 6 मार्च को दोपहर 1 बजे से यह कार्यक्रम परासिया रोड स्थित आधार फाउंडेशन में आयोजित किया गया है जिसकी मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल माननीय अनुसुइयाजी उईके रहेंगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक, नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन करेंगे, जिनके साथ मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. के. शक्ति दीदी सह संचालिका प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छिंदवाड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे, जिनके हस्ते महिला शक्तियों को सम्मानित किया जावेगा। जिसमें सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील आयोजकों द्वारा जिले वासियों से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *