Spread the love

इन्दौर । शहर कांग्रेस ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन कर उनसे इस्तीफा देने की मांग की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का यह विरोध उनके एक बयान को लेकर किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता सरकार से भीख मांगती है। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व महामंत्री नीतीश भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता द्वारा आवेदन मांगपत्र देने पर कहा कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत है। पटेल ने जन जनता के अधिकार को भीख कहा है, जो सरासर अनुचित है। पटेल स्वयं इस्तीफा दे या फिर सरकार उनसे त्यागपत्र ले। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के अंहकार में डूबी हुई है। इससे मंत्री व नेताओं का चाल-चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने मांग की कि सीएम हेल्पलाइन और सभी विभागों में होने वाली जनसुनवाई को भी बंद कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *