Spread the love

अहमदाबाद | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल से दो दिनों के लिए गुजरात दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वे अहमदाबाद में रहेंगे| कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का गुजरात दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है| विधानसभा के उपनेता शैलेश परमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे की जानकारी दी है| शैलेश परमार ने कहा कि राहुल गांधी 7 और 8 तारीख को गुजरात दौरे पर रहेंगे| राहुल गांधी कल सुबह 9:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे| इसके बाद सुबह 10 बजे वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नेताओं के साथ और सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक करेंगे| दोपहर 2 बजे राहुल गांधी राज्य के विभिन्न जिलों और शहरों के अध्यक्षों से भी बातचीत करेंगे| शैलेश परमार ने आगे कहा कि दोपहर 3 बजे नगर पालिका अध्यक्षों से राहुल गांधी संवाद करेंगे| जबकि शाम 5 से 7 बजे तक राहुल गांधी संगठन और अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे| अगले दिन यानी 8 मार्च की सुबह राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे| इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला और शहर पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे| इसके अलावा प्रकोष्ठ विभागों के प्रमुख भी संवाद में शामिल होंगे| दोपहर बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *