Spread the love

प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन सभी 13 ब्लॉको में प्रदर्शन
जबलपुर। प्रदेश के पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल का भीख वाला बयान अब तूल पकड़ते जा रहा है| कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है| कांग्रेस इसे शहीदों के साथ साथ आम जनता का भी अपमान बता रही है| कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर विरोध के बयान में 15 मार्च तक क्रमबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है| इस आंदोलन के पहले दिन जिले भर के सभी ब्लॉक स्तर सभी 13 ब्लॉकों में मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया| श्री पटेल का उनके बयान के खिलाफ पुतला फूंका और उनसे माफ मांगने की मांग रखी. जबलपुर में मालवीय चौक, शंकरशाह नगर ब्लॉक, कस्तूरबा ब्लॉक, रांझी ब्लॉक, मौलाना आजाद ब्लॉक सहित कांग्रेस के सभी ब्लॉकों के मुख्य चौराहों गणेश चौक, मालवीय चौक, कांच घर, दमोहनाका, बहोराबाग, रद्दी चौकी, दीन दयाल चौक, बिरसा मुंड चौक आदि स्थानों में दोपहर 1 बजे से देर शाम तक पुतला दहन एवं प्रर्दशन जारी रहा. इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, तरुण भनोत, संजय यादव, दिनेश यादव, अमरीष मिश्रा, ताहिर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे.
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने यहां कहा, भाजपा सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने भाषण में कहा था कि ‘लोग सरकार से भीख मांगने के आदि हो गए हैं, ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हो जिसने किसी से भीख मांगी हो? ’इस बयान पर कांग्रेस उनसे पूछती है कि शहीद के परिजन अपना अधिकार कागज पर आवेदन देकर मांगते हैं तो क्या वे भिखारी है? क्या यह देश के शहीदों और उनके परिजनों का अपमान नहीं है? शर्मा ने कहा जनता का हर वर्ग सरकार से अपनी मांग रखने और मांगने का अधिकार रखता है. शर्मा ने कहा अगर भाजपा के मंत्री की नजर में मांग रखना यदि भीख मांगना और मांग पूरी करना अगर भीख देना है, तो इसका मतलब है कि भाजपा ने खुद को तानाशाह मान लिया है और जनता का उसकी नजर में कोई मोल नहीं है.
कलेक्टर को देंगे ज्ञापन ………..
ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने कहा, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता की सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख बताया एक निंदनीय बयान है. जो भाजपा की जन समस्याओं और जनता के प्रति सोच सोच को दर्शाता है. उन्होंने बताया 06 मार्च को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुता दहन किया गया. अब 08 मार्च को कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा. 10 मार्च को किसान कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन भोपाल में किया जाएगा. 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के सभी मोर्चा, संगठन, विभाग संबंधित विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे.
दमोह नाका चौराहे पर पुतला दहन……….
मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चौबे सतीश उपाध्याय, टीकाराम कोष्टा राजेंद्र सराफ अलीम मंसूरी अभिषेक यादव रितेश अग्रवाल दिलीप साहू अतुल सोनी रविंद्र गौतम सिद्धांत जैन आदि कांग्रेस नेता पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।
शंकर शाह ब्लॉक………….
शंकर शाह ब्लॉक में किए गए पुतला दहन के दौरान पार्षद दिनेश तामसेतवार, बलवंत गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम महोबिया, मिंटू मिश्रा, रितेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, जितेंद्र राव, आदि उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *