Spread the love

परीक्षा समाप्त होने पर होली खेलकर नहाने गए दोस्त डूबे
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालबाग़ तालाब में बुधवार को कक्षा आठवीं में अध्ययनरत तमरहाई स्कूल के दो बच्चें परीक्षा समाप्त होने के उपरांत होली का रंग छुड़ाने गए थे, जहां डूब गए| देर रात इस घटना का पता चलने पर पुलिस और क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन कराए| रात में अंधेरे के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हुई, गुरुवार की सुबह एक छात्र वैभव कोरी की लाश मिल गई थी जबकि यह समाचार लिखे जाने तक दूसरे छात्र पवन कोरी की तलाश की जा रही है| दोनों पक्के दोस्त थे|
कोतवाली थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सिंधी कैम्प निवासी दोनों बच्चे कक्षा आठवीं का आख़िरी पेपर देकर छुट्टी होन के बाद बाहर निकले और बच्चों ने होली खेली संभवत: गुलाल गेरू मिट्टी में भिड़े बच्चों ने गोपालबाग़ तलैया में नहाकर और कपडे साफ करने का फैसला लिया, ताकि घर में परेशानी न हो और डांट न पड़े, और नहाने के लिए तलाब में उतरे होंगे और इसी दौरान तालाब के गहरे पानी में डूब गए| तालाब के घाट पर बच्चों के जूते और कपड़े रखे दिखे लेकिन बच्चें नहीं आए तो कोतवाली और गोहलपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे, थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, और होमगार्ड के गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया| रात में अंधेरा होने और तालाब में चोई के साथ अधिक मात्रा में कचरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई और गुरुवार को फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया, लगभग 14 घंटे बाद एक छात्र 14 वर्षीय वैभव कोरी की लाश तलाब से बाहर निकाली गई, जबकि दूसरे छात्र पवन की तलाश गोताखोर कर रहे थे| पूरी रात और दिन बच्चों के परिजन घटनास्थल पर मौजूद रहे| रो रोकर उनका बुरा हाल रहा| पुलिस ने वैभव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *