Spread the love


आधार फाउंडेशन में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस –
छिंदवाड़ा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मंगल बेला पर सामाजिक संस्था आधार फाउंडेशन एवं सक्षम ने छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में जिले की मातृ शक्तियों को सम्मानित कर उन्हे सम्मानित किया।
सुंदर एवं सफल आयोजन की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल माननीय अनुसुइयाजी उईके, विशेष अतिथि प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सह – संचालिका बी. के. शक्ति दीदी उपस्थित रही तथा अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन की, जिनका आधार एवं सक्षम की ओर से इंजी. महेश किंथ एवं सरिता पांडे ने आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर आधार के दिव्यांग बच्चों ने सुंदर स्वागत गीत सहित मंगलाचरण प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया, सभा का सफल संचालन श्रीमती वंशिका जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उईके ने सुंदर आयोजन की सराहना कर सभी मातृ शक्तियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी ओर अपना जीवन परिचय सुनाकर सभी को अपने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए परिवार, समाज एवं मां भारती की सेवा करने की अपील की। उन्होंने क्षय रोग रहित हो भारत अपना के मित्र के रूप में एक परिवार को कीट वितरित कर शुभकामनाएं दी ओर सभी को क्षय रोग मुक्त हो भारत अपना का संकल्प दिलाया। सभा में नपानि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ फ़िडबेक करने की अपील की।
इनका महिलाओं का हुआ सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले से जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, परिवार परामर्श, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, संगीत, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, आंगनवाडी शिक्षिका व सुपरवाइजर, परामर्शदाता – म.प्र. जन अभियान परिषद एवं अन्य संस्थान, दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु कार्य, स्वयं दिव्यांगजन होते हुए सामाजिक कार्य, क्रीड़ा/खेल, व्यवसाय, प्रतिष्ठान, जैविक एवं प्राकृतिक महिला कृषक, अहिंसा प्रेमी, जीव-जंतु, गौ एवं पशु रक्षा, पर्यावरण व स्वच्छता सहित अन्य साहसिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिसमे श्रध्दा बघेल, अमनदीप कौर वेदी, डॉ. निधि जैन, डॉ. वैशाली गुप्ता, श्रुति अवस्थी, प्रिया ढोले, डॉ. मारिया लाल, हर्षा हिवसे, प्राची तिवारी, इरशाद अली डेहरिया, डॉ. किरण विश्वकर्मा, मीनाक्षी श्रीवास, राशि रूपड़ा, दीप्ति शुक्ला, डॉ. कविता जैन, राधा डेहरिया, रितू मेवाड़े, पूजा बोनिया, जीतिका विश्वकर्मा, स्वाति सूर्यवंशी, शीतल रवि हरपाल, मालती सिंघई, रानू डेहरिया, प्रभा उइके, संचिता चौधरी चौरई, मंजू यादव, रूपा प्रवीण ब्रह्मे, प्रभा सरसाम, लक्ष्मी कश्यप, संध्या डेहरिया, कनक प्रभा गेडाम, डॉ. रश्मि नेमा, मिताली साधवानी, कुशल मंच संचालिका वंशिका जैन सहित समाज सेवा हेतु रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा प्राईड की अध्यक्ष अंजली नायक, सचिव अनिता बत्रा, कोषाध्यक्ष श्वेता जैन, तारण तरण संस्कृति मंडल अध्यक्ष स्वाति जैन, महामंत्री नूपुर एवं सचिव रुचि जैन को सम्मानित कर उनका शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *