Spread the love

मातृशक्ति का किया सम्मान, की अंगदान घोषणा
खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे भारत की मातृशक्ति सशक्त व आत्मनिर्भर हुईं हैं। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं के माध्यम से वे न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं वरन अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। परिवारए समाज व राष्ट्र के लिए मातृशक्ति के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। केवल आज का दिन ही नहींए उनका प्रत्येक दिन महिला दिवस है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने शनिवार को जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला वित्तीय सशक्तिकरण एवं अंगदान पंजीकरण कार्यक्रम में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता पाटीदार, महिला आयोग की पूर्व सदस्य ज्योति यवतिकर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजुला मेवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा, नपाध्यक्ष छाया जोशी, झिरन्या जनपद अध्यक्ष संगीता नार्वे आदि मंचासीन थीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार अपनाकर स्वयं व घर.परिवार को सशक्त बनाने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया। उक्त मातृशक्ति ने अपनी सफलता की कहानियां भी सुनाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *