
खरगोन। मंत्री पटेल के बयान पर मचा बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस इस बयान को मुद्दा बनाकर लगातार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी है। शनिवार को मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रवि नाईक, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर आदि ने बताया कि पटेल का बयान साबित करता है कि चुनाव के समय जनता को सिर.माथे बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। मंत्री पटेल का यह बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए ज्ञापन में कहा कि जनता को भिखारी कहकर अपमानित करने वाले मंत्री के खिलाफ अब तक मुख्यमंत्री ने भी कोई पहल नही कि है। उन्हें अब भी पद पर बनाए रखा है, जबकि ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रीमंडल से बाहर कर देना चाहिए। कांग्रेस ने दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है ओर उसका अपमान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। सरकार अपने बड़बोले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें।
