सरपंच की रही अहम भूमिका

गोटेगांव=विगत दिवस ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।इस आयोजन में महिला सभा के अनुसार कई प्रमुख मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह रोकना,महिलाओं को जागरूक करना,महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों की जानकारी देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में महिला ग्राम सभा एजेंडा के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
महिला ग्राम सभा में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई:
बाल विवाह को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी और विभिन्न बीमारियों की जानकारी देना। आजीविका मिशन योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह के बारे में बताना और महिलाओं को जागरूक करना।इस कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया और उन्हें रोली तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सम्मानित महिलाओं द्वारा एक पौधा (वृक्षारोपण) भी लगाया गया।इस आयोजन में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती प्रियंका खेमरिया, सहायक सचिव राजकुमार रजक, हाई स्कूल की शिक्षक गण, ग्राम पंचायत के ग्राम कोटवार, बुजुर्ग सामान्य नागरिक और आजीविका मिशन से आए स्वस्थ सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
