Spread the love

शरद नेमा

गोटेगांव ! महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विगत 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला पतंजलि योग समिति की राज्यप्रभारी श्रीमति पुष्पाजलि शर्मा एवं जिला प्रभारी सुमन गुप्ता के निर्देशानुसार महिला तहसील प्रभारी दुर्गा आर्य के कुशल संयोजन मै सीमा मिश्रा के निज निबास पर भारत माता के तेल चित्र पर दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्यतिथि प्रभा विश्वकर्मा रही। तहसील प्रभारी दुर्गा आर्य ने कहा पूज्य स्वामी रामदेव महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए वैदिक शिक्षा के साथ साथ योग यज्ञ से जोडा स्वस्थ रखने लिए नियमित योग कक्षा चलाने वाली बहिनों को पतंजलि जैकिट देकर प्रोत्साहित कर रहे है अतः मातृशक्ति स्वस्थ एवं सम्बरद्ध होंगी तो वह समाज का बहुत उपकार कर सकती है महामंत्री स्नेह लता श्रीवास्तव ने कहा
जब माताएँ जीजाबाई बनेगी तो शिवाजी जैसे वीर पुत्र जन्म लेंगे श्रीमती प्रतिज्ञा चौरसिया ने कहा आज इतने पढ़ लिखने एवं नौकरी पेशा के बाद भी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती है विचारणीय विषय है महामंत्री द्रोपदी लिल्हारे ने कहा अगर सरकारी नौकरी नहीं लगती तो हमें सिलाई कढ़ाई पेंटिंग कोचिंग आदि की द्वारा भी हम आत्म निर्भर बन सकते है इस अबसर पर पतंजलि योग के जिला प्रभारी राघवेंद्र आर्य ने छोटे छोटे बच्चों का योग आसनों का प्रदर्शन करने के बाद मातृशक्ति की गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला सक्रिय योग शिक्षिका सीमा मिश्रा ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया इस अवसर पर वरिष्ठ मातृ शक्ति श्रीमती विनीता तिवारी गीता तिवारी सुषमा दुबे साक्षी दुबे सरिता पटेल सिद्धि तिवारी प्राची तिवारी वंशिका दुबे अंशिका दुबे सहित मातृ शक्ति की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *