
ग्वालियर । जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में दिनांक 09/10.03.2025 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक(पष्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया। कॉम्बिंग गष्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गष्त के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गष्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विषेष तौर पर चेकिंग की गई।
कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 150 स्थाई वारंट, 128 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 183 गुण्डा एवं 166 हिस्ट्रीषीटरों तथा 04 जिला बदर के आरोपियों को चेक किया गया। कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना बेलगढ़ा में 04 फरार आरोपियों को पकड़ा जाकर जिले के विभिन्न थानों में 09 अवैध शराब की कार्यवाही की गई तथा 20 अन्य प्रकरणों में कार्यवाहियां की गई हैं।
