Spread the love

गुना | जिले के चांचौडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 3,28,950 रुपये नगद, ताश की एक गड्डी, 26 मोबाइल और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए। जब्त किए गए वाहनों में अल्टो कार (MP67 C 0962), अल्टो कार (MP08 ZA 2092), बोलेरो (MP67 C 3176) और अर्टिगा (RJ28 UA 5090) शामिल हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पवन पुत्र देवेन्द्र चौहान निवासी बीनागंज, अजय पुत्र गोपाल मीना निवासी बीनागंज, रवि पुत्र गब्बर मीना निवासी बीनागंज, रंजीत पुत्र रघुवीर मीना निवासी बीनागंज, संजय पुत्र मांगीलाल मीना निवासी बीनागंज, लखन पुत्र बालू मीना निवासी बीनागंज, दीपक पुत्र रमेश मीना निवासी बीनागंज, रामस्वरूप पुत्र झाबर मीना निवासी बीनागंज, सुरेन्द्र पुत्र बाबूलाल मीना निवासी बीनागंज, विक्रम पुत्र ओमप्रकाश मीना निवासी बीनागंज, विनोद पुत्र मुन्नालाल मीना निवासी बीनागंज, नरेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल मीना निवासी बीनागंज, बबलू पुत्र हरीराम मीना निवासी बीनागंज, रमेश पुत्र हरिसिंह मीना निवासी बीनागंज, कमल पुत्र गोपाल मीना निवासी बीनागंज, हरीश पुत्र मदनलाल मीना निवासी बीनागंज, राकेश पुत्र रामस्वरूप मीना निवासी बीनागंज, प्रकाश पुत्र फूलसिंह मीना निवासी बीनागंज, सुनील पुत्र भगवानदास मीना निवासी बीनागंज और अन्य शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध चांचौडा थाने में अपराध क्रमांक 97/25 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस बड़ी कार्रवाई में चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक चंचल पंवार, आरक्षक संजय सोलंकी, आरक्षक शुभम मिश्रा, आरक्षक सचिन भिलाला, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक विकास राजावत, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक नरेन्द्र ओझा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *