Spread the love


पूरे देश से पधारे साधकगणों सहित हजारों गुरुभक्त जिनशासन सेवक श्रावकगण
मानौरा – अष्टान्हिका महापर्व पर दसवें तीर्थंकर 1008 तीर्थंकर शीतलनाथ भगवान के ज्ञानकल्याणक अर्थात समवशरण से सुशोभित धर्म नगरी विदिशा में श्री तारण तरण दिगंबर जैनाचार्य श्रीगुरुमहाराज की बिहार स्थली मानोरा में तीन दिवसीय जिनवाणी अस्थाप, कलशारोहण, वेदी प्रतिष्ठा एवं तिलक महोत्सव विविध अनुष्ठानों के साथ साआनंद संपन्न हुआ।
जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने बताया कि तीन दिवसीय मंगल महोत्सव को कराने का सौभाग्य जिनशासन सेवक गुरुभक्त श्रीमती ओमश्रीदेवी धर्मपत्नी स्मृतिशेष रमेशचंद जैन, श्रीमती मीना स्मृति शेष निर्मल कुमार जैन, श्रीमती सोनम निपुण मोहित जैन, कुमारी नैनसी जैन, काशवी जैन मानोरा वाला परिवार को प्राप्त हुआ जिनके मंगल आमंत्रण पर पूरे देश से जैन बंधु मानोरा पधारे और सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय के महोत्सव में हिस्सा लेकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की।
महोत्सव अध्यक्ष सीए अभय वैद ने बताया कि मंगल महोत्सव ब्रह्मचारी बसंतजी महाराज सहित विविध साधकगणों के साथ प्रतिष्ठाचार्य पंडित निलेश कुमार जैन सुहागपुर, विजय मोही पिपरिया, नेमीचंद गोयल छिंदवाड़ा, पंडित शीलचंद जैन विदिशा, पंडित अनिल कुमार जैन सुहागपुर के कुशल निर्देशन में साआनंद संपन्न हुआ।
मेला नायक श्रीमंत सवाई सेठ कन्छेदी लाल जैन एवं महामंत्री डॉक्टर विनय जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण कर श्रीमंत नरेशचंद्र संदीपकुमार जैन हैदरगढ़ परिवार को प्राप्त हुआ और उनके द्वारा चैत्यालयजी पर स्वर्णमय ध्वजा चढ़ाई। इसी के साथ आयोजक परिवार द्वारा स्वर्ण कलश चढ़ाया गया। प्रथम दिवस सम्यक दर्शन महोत्सव मनाकर जिनवाणी अस्थाप किया गया, द्वितीय दिवस सम्यक ज्ञान महोत्सव मनाकर कलशारोहण किया एवं अंतिम दिवस सम्यक चारित्र की आराधना कर वेदी सूतन किया गया ओर तिलक महोत्सव मनाकर साधकगणों के श्रीमुख से मां जिनवाणी का रसास्वादन किया, जिसमे बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया।
छिंदवाड़ा मंडल ने बहाई भक्ति गंगा –
मंगल महोत्सव महोत्सव में भक्ति की गंगा प्रभावित करने छिंदवाड़ा से तारण तरण नवयुवक मंडल का मानोरा आगमन हुआ जिनके सुमधुर भजन गायक नंदन जैन, सुमित जैन एवं राकेश जैन ने सुंदर सुंदर भजनों के माध्यम से अध्यात्म की गंगा में सकल समाज को स्थान कराया जिसकी सकल समाज ने सराहना की।
स्वच्छता का दिया संदेश –
तीन दिवसीय महोत्सव में शुद्ध एवं प्रासुक जल का उपयोग किया गया किसी भी की डिस्पोजल आदि का प्रयोग न कर स्वच्छता का संदेश दिया गया इस कार्य में समाज रत्न अरविंदकुमार आर्जवकुमार जैन हैदरगढ़ द्वारा जलपान हेतु 100 लौटे भेंट किए गए और पूर्णता स्वच्छता का ध्यान रखा गया जिसकी सभी ने सराहना की।
विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये –
मंगल महोत्सव में रात्रि कालीन कार्यकमों में आयोजन परिवार की बेटियों सहित ज्ञानोदय पाठशाला के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया जिसमें नाटक श्रीराम का पश्चाताप का सुंदर मंचन किया गया जिसका सफल संचालक युवा भजन गायक पीयूष जैन, पाठशाला संचालिका इंदु जैन एवं रूपाली जैन ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *