Spread the love

सागर। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में महिलाओं को अर्थिक रूप सशक्त बनाने हेतु म. प्र. राज्य ग्रमीण आजीविका मिशन सागर व मध्यांचल ग्रामीण बैंक द्वारा बैंक लिकेज (CCL) केम्प का आयोजन किया गया, केम्प में सी. जी. एम. नाबार्ड श्रीमती सी सरस्वती मुख्य अतिथि रही, एवं एम जी बी चेयरमेन श्री प्रवीण अवस्थी उपस्थित रहे, जिले की 42 बैंक शाखाओं द्वारा 6 करोड़ का ऋण वितरण किया गया एव एम जी बी हेड ऑफिस सागर अंतर्गत सभी जिलों के 1171 स्व सहायता समूहों को 19 करोड़ की राशि वितरित की गई, श्रीमति सी सरस्वती ने उद्बोधन में कहा कि नारी जब आर्थिक सशक्त होगी तो समाज का सामूहिक विकास होना निश्चित है, एम जी बी चेयरमेन श्री प्रवीण अवस्थी जी ने कहा कि एम. जी. बी. स्व सहायता समूह की आर्थिक तरक्की के लिये हमेशा समूहो के साथ है बैंक से सतत पात्र समूहो ऋण दिया जावेगा, समूह भी प्राप्त ऋण का उपयोग कर गतिविधि संचालित करे, इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन जिला सागर श्री प्रभाष मुड़ोतिया, जिला प्रबंधक धनेंद्र मिश्रा, विकासखंड प्रबंधक श्री रजनीश दुबे, श्री अभिषेक ठाकुर, श्री ऋषिकांत खत्री, डॉक्टर वीरेंद्र कोरी, एव आजीविका मिशन स्टॉफ उपस्थित रहे, बैंक से जीएम श्री मुकेश राठौर, आर एम श्री चेतन सिंह, श्री विजय अहिरवार एव बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *