Spread the love

सागर। सूर्यकुण्ड जिला मंडला में मध्यप्रदेश केसरी टूनामेंट राज्य स्तरीय भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 21 से 23 मार्च 2025 को आयोजित की जायेगी जिसके लिए सागर जिले के पुरुष एवं महिला टीम का चयन छत्रसाल व्यायाम शाला में हुआ।भारतीय शैली कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने एवं किराये की व्यवस्था भारतीय शैली कुश्ती संघ करेगा। प्रदेश सहसचिव कौशल पहलवान ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि कुश्ती त्याग और तपस्या का क्षेत्र है इसे सभी लोग मिलकर सफल बनायें।चयनित खिलाड़ियों में टाइटल पुरुष वर्ग में नरेश यादव बीना, नयन कुरेसिया सागर, अनीश यादव सागर, सीनयर पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम वर्ग में अमित यादव, विकास यादव, 60 किलोग्राम वर्ग में राम यादव, अभिषेक यादव, 65 किलोग्राम वर्ग में राहुल पहलवान, 70 किलोग्राम वर्ग में मोहित ठाकुर, आर्यन यादव 75 किलोग्राम वर्ग में भरत पहलवान, सब जूनियर वर्ग में अंश सेन, रूद्रांश प्रजापति, जूनियर पुरुष 45 किलोग्राम वर्ग में मोहित रैकवार, अंकित रैकवार, अथर्व द्विवेदी, तरुण यादव, 50 किलोग्राम वर्ग में कृष्ण कुमार यादव, 55 किलोग्राम वर्ग में लकी यादव, शिभांक दुबे, हेमंत यादव, मयूर यादव, 60 किलोग्राम वर्ग में कृश यादव, सोजल यादव, महिला सब जूनियर 32 किलोग्राम वर्ग में श्रद्धा कुर्मी बीना, 36 किलोग्राम वर्ग में तनु रैकवार बीना, 45 किलोग्राम वर्ग में निधि योगी, 50 किलोग्राम वर्ग में प्रथा कुर्मी, 55 किलोग्राम वर्ग में हर्षिता प्रजापति बीना, 60 किलोग्राम वर्ग में अनुष्का पटैरिया, टाइटल वर्ग में विधि यादव बीना का चयन हुआ ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए शुभकामनायें दीं एवं प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव को टीम गठन की सूचना दी गई । चयन प्रक्रिया में निर्णायक रहे कौशल पहलवान, इन्द्रपाल सिंह ठाकुर, अभिमन्नू सोनी, प्रतीक सोनी, संजू पहलवान थे। इस अवसर पर मगन पहलवान, लल्लू भैया घोषी, श्याम पहलवान, गोपाल लम्बरदार, कृष्ण बल्लभ सोनी, महेंद्र यादव बीना, आशुतोष बजाज पार्षद, विनय जैन, राजेश प्रजापति, श्रीकांत जैन मीडिया प्रभारी, अभिषेक साहू, भरत, नितिन दुबे, काव्यांश, नीलेश जैन, हीरा पहलवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *