Spread the love

उज्जैन की रहन वाली थी युवती, एमबीबीएस सेकंड ईयर की थी छात्रा
भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में किराये के फ्लैट में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली रिमझिम श्रीवास्तव (21) पुत्री संजय श्रीवास्तव राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा थी। उसके पिता फार्मा कंपनी में डीसीएम है, परिवार की इकलौती बेटी रिमझिम यहॉ किराए के फ्लैट में रहती थी। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की मंगलवार रात परिजनो ने उससे बातचीत करने के लिये कई बार कॉल किया लेकिन न तो रिमझिम ने फोन उठाया और न ही कॉल बैक किया। चिंतित परिजनो ने उसके सहपाठियो को फोन कर देखने को कहा। वह उसे देखने के लिये फ्लैट पर पहुंचे और कई बाद दरवाजा खटखटाया, लेकिन न तो भीतर से कोई जवाब आया और न ही छात्रा ने दरवाजा खोला। जैसै-तैसै वह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचे, तो उन्होंने उसे रिमझिम का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। दोस्तों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की शुरुआती छानबीन के बाद फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया। मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिये भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गये। जिनकी मौजूदगी में शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है की शुरुआती जॉच में फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। वहीं परिजन और उसके साथी भी खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पिता ने पुलिस को बताया की एक मीटिंग के सिलसिले में वह मंगलवार को भोपाल आये थे। उन्हें होटल में ठहरना था, इसके चलते वह पत्नी को भी भोपाल इसलिये साथ लेकर आ गए थे, की बेटी से मुलाकात हो जोयगी। मीटिंग के बाद उन्होनें बेटी को होटल पर ही बुला लिया था। बातचीत के दौरान वह बिल्कुल सामान्य थी, और उसने किसी भी तरह के मानसिक तनाव या परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया था। छात्रा ने अपने माता-पिता से बात करते हुए कहा था, की त्यौहार पर उसे एक दिन की छुट्टी मिली है। और वह भोपाल में ही होली मनायेगी। बेटी से मिलने के बाद माता पिता शाम करीब 7 बजे उज्जैन के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जब वह सोनकच्छ के पास पहुंचे तब उन्हें फोन पर बेटी के खुदकुशी किये जाने की खबर मिली। आगे की जॉच में पुलिस छात्रा के परिजनो के डिटेल बयान दर्ज करने के साथ ही उसके मोबाइल की भी जॉच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *