Spread the love

दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह मध्य प्रदेश, प्रदर्शन कला विभाग के ओडिसी नृत्य विषय, 38वां एआईयू अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव वर्ष 2024-25, में 3 पदक और प्रमाण पत्र जीते, जिनमें सांस्कृतिक समारोह में एकलव्य के ओडिसी विभाग ने मां तुझे सलाम एवं भारत मां के ऊपर सुंदर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान एवं एकल ओडिसी में तीसरा स्थान और विशेष ट्रॉफी टीम मैनेजर को प्राप्त हुई। ओडिसी छात्र आशुतोष परिडा, संगीतकार आलोक रंजन दास (मर्दल), रतिक पात्र (गायन), और चंदन सेठी (वायलिन बादक)। ओडिसी नृत्य निर्देशक एवं दल प्रबंधक एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह, मध्य प्रदेश के सहायक प्रोफेसर तपन कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में रहा, इसमें 8 ज़ोन से चयनित 150 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। 3000 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र भाग लिए थे। एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीया कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रो. कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया, माननीय कुलपति प्रो. डॉ. पवन कुमार जैन, एकलव्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण के डीन डॉ. शैलेंद्र जैन, कला और मानविकी संकाय के डीन डॉ. आर. सी. जैन एवं प्रदर्शन कला विभाग की अधिष्ठाता डॉ. स्वाती गौर एकलव्य के सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ पूरे एकलव्य परिवार को इस उपलब्धि के लिए सभी धन्यवाद के पात्र है यह उपलब्धि एकलव्य विश्वविद्यालय के पूरे परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। एमिटी यूनिवर्सिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में एमिटी उत्सव शीर्षक से 38 वें विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2024-25 की समापन क्या गया।
इस उत्सव मे शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन, नृत्य, पश्चिमी संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नाटक, स्किट, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, इंस्टॉलेशन आर्ट, मेहंदी और रंगोली मेकिंग जैसी 28 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नर्तक पद्म भूषण राजा रेड्डी ने कहा कि भारत अपनी गतिशील, जीवंत, रंगीन और विविध रीति-रिवाजों, भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए एमिटी की सराहना की। कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा, एमिटी यूनिवर्सिटी ने इस मेगा यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया है जो वास्तव में सराहनीय है और मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं। भारत दुनिया भर में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है और हम अपनी परंपराओं और संस्कृति में दृढ़ता से विश्वास करते हैं जो भारत को दुनिया में एक अनूठा देश बनाती है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि युवा महोत्सव हमारे युवा दिमागों में रचनात्मकता, प्रतिभा और नवाचार की अभिव्यक्ति के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *