Spread the love

दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, भोपाल में होगा अंतिम संस्कार
भोपाल। प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसर और स्पेशल डीजी रेल मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया। वे इलाज करने दिल्ली गए थे, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व सीएम कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मनीष शंकर शर्मा की पार्थिव देह सोमवार सुबह भोपाल पहुंचा। ई-5 स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल मनीष शंकर शर्मा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। पुलिस सेवा में तत्पर्य एक निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी का असमय चले जाना निश्चित ही प्रदेश और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति।
वहीं प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मनीष शंकर शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मनीष जी एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। उनका निधन पुलिस सेवा और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी मनीष शंकर शर्मा के निधन पर दुख जताया है।
बता दें मनीष शंकर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1997-1998 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में सेवाएं दी थी। यहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा वे सुरक्षा निदेशक और टी-बोर्ड ऑफ इंडिया के निदेशक भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *