Spread the love

सांसद की पहल पर छात्राओं को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने रानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एमएलबी) को अपनी सांसद निधि से दो स्मार्ट क्लास की सौगात दी है। जिसके माध्यम से अब छात्राओं को उन्हीं के स्कूल में आधुनिक प्रणाली से शिक्षा दी जायेगी। ज्ञात हो कि सांसद श्री साहू के प्रयासों से ही एमएलबी स्कूल को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिला है।
       उल्लेखनीय है कि अभी तक स्मार्ट क्लास के माध्यम से सिर्फ प्रायवेट स्कूलों में ही विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती रही है। लेकिन सांसद श्री साहू की सोच है कि अब शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाल विद्यार्थियों को भी प्रायवेट स्कूलों की तरह शिक्षा प्रदान की जाये। सांसद के प्रयासों से ही जिलेभर में कई सीएम राईज स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल एवं एकलव्य विद्यालय संचालित किए जा रहे है। एमएलबी स्कूल में सांसद श्री साहू ने अपनी सांसद निधि से दो स्मार्ट क्लॉस कक्षाओं के लिए 4 लाख 90 हजार की राशि स्वीकृत की है। अब अगले सत्र से छात्राओं को इन स्मार्ट क्लासों में पढ़ने का अवसर मिल सकेगा। वहीं सांसद के प्रयासों से एमएलबी स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिल जाने से यहाँ कई सुविधाएं भी छात्राओं को जल्द ही मिलना प्रारंभ हो जायेगी। एमएलबी स्कूल को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा दिलाने एवं दो स्मार्ट क्लॉस की सौगात दी जाने पर स्कूल के समस्त स्टॉफ एवं छात्राओं द्वारा सांसद श्री साहू का आभार व्यक्त किया गया है।

  • सांसद के प्रयासों से एमएलबी स्कूल बना पीएम श्री विद्यालय

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ही महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल को पीएम श्री विद्यालय बनाया गया है, सांसद के प्रयासों से अब महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय की  छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी। सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रयासों से महारानी लक्ष्मीबाई  सेकेंडरी  स्कूल को पीएम श्री विद्यालय बनाया गया, जिससे छात्राओं को अच्छी पढ़ाई और अच्छी शिक्षा मिलेगी। सांसद श्री साहू द्वारा छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में सांसद श्री साहू द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बाद  महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को पीएम श्री स्कूल बनाया गया है।
       उल्लेखनीय है कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छठवें चरण में  छिंदवाड़ा शहर के महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल व कन्या महाविद्यालय को शामिल किया गया है। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी महाविद्यालय में जिले भर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्राएं आती हैं, पीएम श्री विद्यालय बनाए जाने के बाद जिले भर की छात्राओं को आधुनिक प्रणाली एवं अन्य सुविधाओं के बढ़ जाने से अच्छी शिक्षा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *