Spread the love

कैदियों तक नशा पहुंचाना वाला पुलिस हिरासत में
जबलपुर। जबलपुर सेंट्रल जेल में कथित तौर पर गांजे की सप्लाई करने वालें एक फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है| पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है| दरअसल जेल के अंदर कैदियों को नशे की सप्लाई की जा रही थी| जिसका असर कैदियों के व्यवहार में साफ तौर से देखा जा रहा था इसके बाद जेल प्रशासन सर्तक हुआ और यह अंदेशा हुआ कि जेल में नशे की सप्लाई करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं अंदर का ही कोई व्यक्ति है| सूत्रों के मुताबिक जेल में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर संजय दाहिया की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई| इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और जेल के अंदर गांजा सप्लाई करने जा रहे डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त कर लिया है| प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी संजय दाहिया अपनी फिजियाथैरेपिस्ट सेवाओं के बहाने कैदियों के संपर्क में आकर और किसी तरह गांजा छुपाकर कैदियों तक पहुंचाता था| कैदियों के उपचार के बहाने वह जेल में घूमता था और किसी को शक भी नहीं होता था| पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जेल का अन्य कर्मचारी उससे मिला तो नहीं है| पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है के जेल के अंदर नशा पहुंचाने के रैकेट में कौन कौन शामिल हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *