Spread the love

घुमाने के बहाने होटल ले जाकर की थी ज्यादती, मुबंई जायेगी पुलिस पार्टी
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में निजी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती के साथ उसके ही रिश्ते के भाई द्वारा शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है की नजदीकियां बढ़ाने के बाद आरोप ने युवती को मिलने के लिये बुलाया और फिर उसे घुमाने के बहाने एक होटल में ले जाकर जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया और फिर लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। बीते दिनो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह प्रायेवट नौकरी करती है। आरोपी सुभाष चंद्र मेहर का रिश्ते का भाई है, और वह भी मुंबई में प्रायवेट नौकरी करता है। उन दोनो की करीब दो साल पहले एक शादी समोराह में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हो गई और जल्द ही मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। प्रेम-प्रंसग के बाद सुभाष ने उसे एक दिन मिलने के बहाने बुलाया था। उसके कहने पर जब पीड़ता उससे मिलने पहुंची तब आरोपी उसे एक होटल में ले गया और वहॉ जर्बदस्ती दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे ही जल्द शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद करीब दो साल तक आरोपी ने कई बार उसका दैहिक शोषण किया। बीते दिनो जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब सुभाष ने उसके साथ शादी करने से इनकार करते हुए उससे संपर्क तोड़ दिया। परेशान होकर पीड़िता थाने जा पहुंची जहॉ पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर लिया। अफसरो का कहना है कि आरेापी मुंबई में नौकरी करता है, उसकी धरपकड़ के लिये जल्द ही पुलिस पार्टी मुंबई भेजी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *