Spread the love

जबलपुर। शहपुरा थाना अतंर्गत सहजपुर बरखेड़ा गांव में एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती घायल हो गई। हादसा बड़खेरा पंचायत से मिट्टी लेकर जा रहे हाईवा के चालक की लापरवाही से हुआ। जानकारी के मुताबिक, खुशी पटेल अपनी 60 वर्षीय दादी गोमाबाई के साथ स्कूटी पर सिद्धवन आश्रम दर्शन के लिए जा रही थी, तभी हाईवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और हाईवा का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हाईवा चालक को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले किया गया। घायल खुशी पटेल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में ओवरलोड हाईवा वाहनों की तेज रफ्तार से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गांव के लोग कई बार अधिकारियों से इन वाहनों को रोकने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *