
बाईक सवारों को कुचला, कार को टक्कर मारी, 3 घायल
जबलपुर। बरेला थाना अतंर्गत शारदा मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी, इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई| बाईक सवारों को कुचलने के बाद ट्रक ने एक शिफ्ट कार को भी टक्कर मार दी, जिसमें बैठे कुछ लोग भी घायल हो गए| घटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई है| यह समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई| प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक मंडला के निवासी है| उनके संपर्कियों के फोन नहीं उठने से फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई| पुलिस ने शव का पंचनामा कर मेडीकल मरचुरी में रखवा दिया|
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि शारदा मंदिर के पास जबलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 9 जी 83032 ने तेज भागते हुए सबसे पहले बाइक क्रमांक एमपी 20 जेडएच 6234 पर सवार युवकों को कुचल दिया। ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में बैठे लोग घायल हो गए| मौके पर दो युवकों की मौत हो गई है। इसके अलावा कार में सवार लोगों को चोटे पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया गया है। घटना की मुख्य वजह क्या है, पुलिस जांच पड़ताल पर जुटी हुई है। मृतक कहां के थे इस बारे में अभी प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मृतक मंडला का रहने वाला है |
