Spread the love

दिव्यांग बच्चों की सेवा में होगी समर्पित – आधार ने माना एसबीआई का आभार
छिंदवाड़ा – कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिव्यांगजनो के पुनर्वास एवं चिकित्सा हेतु समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन पोआमा छिंदवाड़ा को भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय छिंदवाड़ा के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय भोपाल के द्वारा विशेष समारोह में फोर्स कंपनी की 32 सीटर मिनी बस प्रदान की गई।
मानव सेवा का यह नेक कार्य भारतीय स्टेट बैंक नेटवर्क वन एवं स्थानीय प्रधान कार्यालय भोपाल से पधारे महा प्रबंधक श्री कुंदन ज्योति के द्वारा संजय श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक, छिंदवाड़ा एवं रामकिशोर दुबे महा प्रबंधक कृषि वाणिज्यक शाखा, भारतीय स्टेट बैंक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा के हस्ते बस की चाबी सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक समाजसेवी एवं आधार फाउंडेशन के संरक्षक दीपक राज जैन, आधार फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संचालक सरिता बिलासपुर पांडे, संस्थापक इंजी. महेश किन्थ के साथ विशेष शिक्षिका एवं थैरेपिस्ट बिंदु यादव, सुमित्रा पवार और आधार फाउंडेशन में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों को प्रदान की और महाप्रबंधक एसबीआई भोपाल श्री कुंदन ज्योति ने बस को हरी झंडी दिखाई कर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसबीआई के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस समाज सेवा के अनुकरणीय कार्य हेतु आधार फाउंडेशन की ओर से भोपाल से पधारे महाप्रबंधक महोदय श्री ज्योति के साथ छिंदवाड़ा से श्री श्रीवास्तव एवं श्री दुबे का प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन कर आधार परिवार एवं समस्त दिव्यांग बच्चों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
आज मनेगा विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस –
आधार फाउंडेशन में आज शुक्रवार 21 मार्च के शुभ दिन विशेष समारोह में दोपहर 12.30 बजे से मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जावेगा जिसमे जिले वासियों से सम्मिलित होने की अपील आयोजक आधार फाउंडेशन एवं सक्षम द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *