
तीन बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर घायल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक भाजपा नेता ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना से जहां परिवार में मातम पसरा रहा वहीं क्षेत्र समेत शहर में सनसनी फैल गई। इस घटना में घायल हुई पत्नी और एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में यह दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य योगेश रोहिला ने पत्नी और तीन बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मौके पर ही 2 बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान तीसरे बच्चे की भी मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल पत्नी नेहा को हाय सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नजर नहीं आए। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना क्यों घटी और भाजपा नेता ने स्वंय के परिवार को गोलियों से क्यों भूना फिलहाल इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है।
पुलिस का कहना है कि रोहिल्ला ने स्वयं ही गोली मारने की जानकारी पुलिस को दी थी। आरोपी ने पुलिस को फोन करके बताया था कि उसने अपनी पत्नी और बच्चे पर गोली चलाई है। आरोपी ले बातों ही बातों में बताया है कि वह पत्नी नेहा के चरित्र को लेकर हमेशा से ही परेशान रहता आया है। यही एक कारण रहा जिस कारण उसने परिवार को ही गोलियों से भून दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली मारी गई है उसे बरामद कर लिया गया है और आरोपी रोहिल्ला को भी हिरासत में ले लिया गया है।
