Spread the love

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पति-पत्नी के बीच एक हैरान करने वाला मामला आया है। पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पत्नी ने भी अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ सोने के लिए 5000 रुपये मांगती है। पति ने कहा कि उसकी पत्नी परिवार नहीं बसाना चाहती और धमकी देकर कहती हैं कि बच्चे पैदा करने के लिए सहमत नहीं है।
बेंगलुरु के एक तकनीकी विशेषज्ञ श्रीकांत ने अपनी पत्नी बिंदुश्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। श्रीकांत का कहना है कि उनकी पत्नी प्रतिदिन 5,000 रुपये मांगती है, ताकि वह उसके साथ सो सके। इसके अलावा आरोप लगाया कि पत्नी परिवार बसाने के लिए तैयार नहीं है। श्रीकांत का कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नी ने झूठ बोला और कहा कि वह बच्चे पैदा करने के लिए सहमत नहीं है। श्रीकांत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी धमकी देती है कि अगर उस छूने की कोशिश की तब वहां सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे देगी। पति का कहना है कि उसकी पत्नी कंगन या पायल पहनने से मना करती है। श्रीकांत ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करावा दी है।
वहीं पत्नी बिंदुश्री ने भी अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उसका पति और ससुरालवाले ठीक से खाना नहीं देते और अक्सर मारपीट करते हैं। बिंदुश्री ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी में 45 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन इसके बावजूद दहेज के लिए परेशान किया जाता है। बिंदुश्री ने बताया कि वह परेशान होकर अपने मायके चली गई लेकिन वापस आने पर व्यवहार में किया बदलाव नहीं आया। पत्नी ने कहा कि घर चलाने के लिए पूरे दिन में केवल आधा लीटर दूध मिलता है और बिना सब्जियों के खाना बनाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *