
सिहोरा और गढ़ा पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी
जबलपुर। सिहोरा और गढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए है| वहीं एक बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है जिसमें आरोपी घूम रहा था|
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि कंकाली मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय साहिल जायसवाल गत रात अपने बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9663 में पिस्टल लेकर गौरी तिराहा से कुर्रे रोड तरफ जा रहा था| मुखबिर की सूचना पर कुर्रे रोड पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल, 1 कारतूस एवं बुलेरो वाहन जब्त किया है| बताया गया है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध 4 अपराध अवैध वसूली एवं मारपीट के मामलें भी पंजीबद्ध है।
इसी प्रकार गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि गत रात रामायण मंदिर के पास रामनगर गढा निवासी 23 वर्षीय शुभम चौधरी और 19 वर्षीय रोहित अहिरवार गत रात देवताल तालाब के पास अपराध करने की नीयत से पिस्टल लेकर खड़े थे| मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवताल तालाब सीढ़ियों के पास बैठे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने आरोपी शुभम चौधरी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं आरोपी रोहित अहिरवार के कब्जे से एक कारतूस जप्त कर है| पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27, 35 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|
