
जबलपुर। पवित्र माह रमजान के रोजे अब अंतिम दौर में हैं. ईद की खरीदादारी के लिये मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, चार खंबा, बहोराबाग से रजा चौक तक लगने वाला मीना बाजार अब गुलजार हो गया है. रमजान शरीफ का पाक महीना अब अंतिम दौर में प्रवेश कर चुका है इसी के चलते अब ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
इबादत के साथ अब ख़रीदारी करने मुस्लिम समुदाय की बुर्का पहनी हुई महिलाएं व नौजवान मीना बाजार खरीदारी करने पहुच रहे हैं. दोपहर से शुरू होते हुए मीना बाजार में रात्रीकालीन तरावीह की नमाज के बाद मीना बाजार में जनसैलाब उमड़ रहा है. ईद की मीठी सेवाईया के अलावा देश विदेश के खुशबूदार इत्र , रंग बिरंगे सलवार सूट , कुर्ता-पायजामा की अनेक वेरायटी एवं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की हर जरूरत की दुकानें सजाई गई है. मीना बाजार में तरह तरह के लजीज व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं जिसका लुत्फ भी खरीदारी करने वाले उठा रहे हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी मतीन अंसारी ने बताया मीना बाजार मे सभी धर्म, जाति एवं आस-पास के जिलो, ग्रामीण क्षेत्र से इस मीना बाजार मे खरीदारी करने आते है । इस मीना बाजार का इतिहास बहुत पुराना है मुगलकालीन मीना बाजार आगरा दिल्ली में भी लगता था. जबलपुर में यहीं मीना बाजार संस्कारधानी की गंगाजमुनी तहजीब को संजोए आज भी जारी है. क्षेत्रीय जनों द्वारा द्वारा खरीदी करने आए हुए लोगों को पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था एवं स्पीकर के माध्यम से कंट्रोलिंग की जाती है असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है ।
अफ्तार ए आम जारी…
रविवार को जहां गाजी नगर बस्ती स्थित लेमा गार्डन में हिन्दू मुस्लिम समुदाय ने संयुक्त रोजा अफ्तार का अहतिमाम किया.वहीं एक दिन पूर्व हजरत अली की शहादत के मौके पर आगा चौक स्तिथ हजरत आगा मोहम्मद साहब की दरगाह में विशाल रोजे अफ़्तार का एहतेमाम किया गया . दरगाह शरीफ के मुतवल्ली सैय्यद लियाकत अली, सेक्रेट्री रफीक खान, साबिर अली ने तमाम शिरकत किए रोज़ेदारों का शुक्रिया अदा किया।
