Spread the love

वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

मनीष अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, नीरज भारद्वाज संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के प्रमुख सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक विगत दिनों अनूपपुर में संपन्न हुई संरक्षक उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की सलाह पर छिंदवाड़ा के विजय झांझरी को वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया तदाशय की जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंघई ने बताया कि श्री झांझरी के साथ श्री मनीष अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री और संगठन के सक्रिय और लोकप्रिय पदाधिकारी नीरज भारद्वाज को छिंदवाड़ा संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया। छिंदवाड़ा संभाग में छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिले आते हैं। ज्ञातव्य है कि श्री विजय झांझरी वर्ष 2007 से ही संगठन के सक्रिय पदाधिकारी रहे हैं तथा वे जुनूनी कार्यशैली से संगठन हित कार्य करते हुए अच्छी लोकप्रियता हासिल की है और सभी पदों पर अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। छिंदवाड़ा जिले में संगठन को स्थापित करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है । इन पदस्थापनाओं की खबर लगते ही छिंदवाड़ा जिले के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाईयों का तांता लग गया । बधाई देने वालो में प्रदेश मंत्री रमेश जाखोटिया, जिला प्रभारी प्रभुनारायण नेमा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंघई, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जे.पी. नेमा, महामंत्री दिलीप पाटनी, कोषाध्यक्ष प्रशांत सोनी, महिला इकाई से किरण सोनी, सविता पाटनी , अनिता गुप्ता, सुचिता राठी युवा इकाई से नितिन जैन नाना, विकास वात्सल्य, धर्मेंद्र साहू, शैलेंद्र जैन , विशाल माहेश्वरी आदि प्रमुख है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *