
छिंदवाड़ा :- शिक्षक नगर स्कूल पहुंची भोपाल की टीम शाला की साज-सज्जा एवं बच्चों का शैक्षणिक स्तर देखकर अति प्रसन्न हुए प्रशिक्षण प्रभारी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल आज दिनांक 24/ 3/2025 को शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक नगर विकासखंड व जिला छिंदवाड़ा का राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से पहुंचे ईसीसीई प्रशिक्षण प्रभारी श्री अश्वनी त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया । शाला की साज-सज्जा एवं विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर देखकर अति प्रसन्नता व्यक्त की गई।कक्षा 1 से 5 के बच्चे हिंदी,अंग्रेजी बोल रहे एवं पढ़ रहे।साथ ही संख्या ज्ञान का स्तर भी बहुत अच्छा है शाला में किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों की सराहना की गई ।इस दौरान जिला शिक्षा केंद्र से ए पी सी श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव ,बीआरसी श्री अजय केकतपुरे डाइट छिंदवाड़ा से श्रीमती सुनीता रानीअग्रवाल श्रीमती दुबे मैडम एवं जन शिक्षक श्री रामभगत चौरिया ,श्री रामराव आवारे सहित संस्था से प्रभारी प्रधानपाठिका श्रीमती श्वेता शर्मा एवं शिक्षक श्री परेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पालक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे है ।
