


छिंदवाड़ा – आज 24.03.254 – जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि पोदार इंटरनेशनल स्कूल, छिंदवाड़ा की प्रिसिंपल सुश्री स्वाति चौहान के दुव्यर्वहार की ओर आकर्षित करना चाहते हैं । यह प्रिसिंपल न केवल विद्यालय के प्रति बल्कि शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ भी अनुचित एवं अपमानजनक व्यवहार करती है, इस संबंध में शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा कई शिकायतें पोदार हेड आफिस, मुंबई में की जा चुकी है, किन्तु संस्थान के प्रबंधन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । जब अभिभावकों ने देखा कि पोदार प्रबंधन इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, तो कुछ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज करायी । इस शिकायत के आधार पर छिंदवाड़़ा जिले के दो प्रतिष्ठित अधिकारियों द्वारा दिनांक 20 मार्च 2025 और 21 मार्च 2025 को दिन दिवस तक शिकायत के अनुसार जांच की गई, जिसमें प्रिसिंपल को दोषी पाय गया गया, इसकेे बावजूद पोदार प्रंबंधन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है । उन्होनें मांग की है कि दो दिवस के भीतर इस प्रिंसिपल को पद से हटाने के निर्देश दिए जाऐं, यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमारा संगठन मजबूरन विद्यालय केे समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं घेराव करनेे के लिए बाध्य होगा । इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सविता कनोेजिया, ज्योति राय, ममता चोखे, रेणू तिवारी, ममता माहोरे, नीता साहनी, लक्ष्मी यदुवंशी, समीता ठाकुर, जुबेदा बी, नूरजहॉ शेख, शोभा शर्मा, सुनीता सूर्यवंशी, यास्मीन कुरैशी, रजिया बाजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थी ।
