Spread the love

खरगोन । जिले के गांव महुमाण्डली में रविवार देररात उस समय सनसनी फैल गई जब एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकूओं से वारकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेने के बाद शव पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएम रुम पहुंचे मृतक के छोटे बेटे अजय एवं मृतक की पत्नि परमा ने बताया कि मुकेश का अपने पिता कालू लदिया बामनिया (40) से रविवार रात करीब 9 बजे विवाद हो गया। मुकेश ने अपने पिता से पुत्रवधु के पास बार- बार आने पर विवाद किया और कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई, इसके बाद मुकेश ने धारदार चाकू से अपने पित कालू पर तीन से चार वार कर दिए, बीच बचाव करने आई मां परमा पर भी वार किया, जिससे चाकू परमा की साड़ी को चिरता हुआ निकल गया, इसके बाद मुकेश हाथ में चाकू लिए वहां से बाईक लेकर चला गया।
अवैध संबंधों के संदेह में की थी हत्या महुमांडली में मुकेश ने अपने पिता कालू की चाकू मारकर हत्या की है। इसकी सूचना आरोपी के छोटे भाई अजय ने ही पुलिस को दी थी।

प्रथम दृष्टया हत्या अवैध संबंधों की आशंका में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।- मनोहर सिंह बारिया, एएसपी खरगोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *