Spread the love

ग्वालियर । जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में दिनांक 23/24.03.2025 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गष्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) कृष्ण लालचंदानी, अति0 पुलिस अधीक्षक(पष्चिम) गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया। कॉम्बिंग गष्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गष्त के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गष्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विषेष तौर पर चेकिंग की गई।
कॉम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 132 स्थाई वारंट, 129 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 182 गुण्डा एवं 189 हिस्ट्रीषीटरों आरोपियों को चेक किया गया। कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना ग्वालियर में 01 फरार आरोपी को पकड़ा जाकर जिले के विभिन्न थानों में 08 अवैध शराब, जुआ 02 तथा सट्टा की 01 कार्यवाही की गई तथा 10 अन्य प्रकरणों में कार्यवाहियां की गई हैं।

कांबिग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहियां
क्षेत्र एचएस गुण्डा स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वारंटी फरारी जुआ सट्टा अवैध शराब अन्य
शहर 101 94 103 78 01 02 01 01 03
देहात 88 88 29 51 – – 07 07
योग 189 182 132 129 01 02 01 08 10
कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गष्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाषों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाष को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *