Spread the love

पत्नी ने जेवरात बेचे और मुंह दिखाई में मिले पैसों का इस्तेमाल किया

शादी के 15 दिन बाद कर दी पति की बेरहमी से हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार


औरैया। यूपी के मेरठ में सौरभ राजपूत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब औरैया में एक पत्नी ने शादी के 15 दिन के अंदर पत्नी ने अपने प्रेमी को एक लाख रुपए देकर पति की हत्या करवा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि इसके लिए पत्नी ने जेवरात बेचे और मुंह दिखाई में मिले पैसों का इस्तेमाल किया। इस घटना का खुलासा एसपी ने किया। जानकारी के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला प्रगति यादव की शादी 5 मार्च को दिलीप से हुई थी लेकिन वह इससे खुश नहीं थी क्योंकि वह अनुराग से प्रेम करती थी। घर वालों के कहने और दबाव में प्रगति ने शादी के लिए हां कर दी थी लेकिन उसने शादी के साथ एक खौफनाक योजना बना डाली। यह घटना भी मेरठ की घटना जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर एक ड्रम में डाल कर सीमेंट में जमा दिए थे।
औरैया में भी घटना की वजह प्रेम प्रसंग ही है। जहां बेकसूर पति को अपनी जान गंवानी पड़ी एसपी औरैया ने बताया कि आरोपियों ने पहले प्लान बनाया। आरोपी अनुराग उर्फ मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि वह और प्रगति एक दूसरे को चाहते थे। प्रगति की शादी दिलीप से उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ 5 मार्च 2025 को कर दी थी। प्रगति शादी से खुश नहीं थी। उन दोनों को मिलने में परेशानी होने लगी थी। प्रगति ने अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव को फोन पर कहा कि तुम दिलीप (यानी प्रगति का पति) को रास्ते से हटा दो। फिर अनुराग और प्रगति ने योजना बनाई कि दिलीप को किसी तरह मारा जाए। इस पर अनुराग ने रामजी नागर से बात की। दोनों ने 2 लाख रुपए देकर दिलीप को मारने की योजना बनाई और एक लाख रुपए नागर को दिए। इन 2 लाख रुपयों का इंतजाम प्रगित ने जेवर बेचकर और मुंह दिखाई की रस्म में मिले पैसों से किया।
इसके बाद तीनों लोग दिलीप को अपने साथ ले गए फिर दिलीप की खूब पिटाई की और लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गए। एसपी ने बताया कि अभी इस घटना में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होनी है। दिलीप को गोली किसने मारी यह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह प्रगति से बचे हुए एक लाख रुपए लेने जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 तमंचे व चार जिन्दा कारतूस, बाईक बरामद की है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *