Spread the love


8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगों पर एफआईआर …….हजारों क्विंटल की हेराफेरी उजागर
जबलपुर। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो मध्यप्रदेश की टीम ने धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने उपार्जन में घोटाला करने वाले 8 जिलों की 38 समितियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 145 लोगों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज की है। ये सभी लोग वो थे जिन्होंने की धान खरीदी में सरकार को चूना लगाते हुए बड़ा फर्जीवाड़ा किया था।
ईओडब्ल्यू ने सिवनी जिले में स्थित शकुंतला देवी राइस मिल के विरूद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि बालाघाट,सिवनी, सतना सहित 8 जिलों में 50 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी के दौरान हेराफेरी की गई थी। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से प्रदेश में हडक़ंप मच गया है।
आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम को शकुंतला देवी राइस मिल, जिला सिवनी के द्वारा धान उपार्जन के दौरान शासकीय धान की हेराफेरी करने की शिकायत मिली थी। मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जब जांच में इसे सही पाया गया। 25 मार्च को ईओडब्ल्यू टीम ने सिवनी पहुंचकर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक राइस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई। मिल में 4594 बोरियों में 2297 क्विंटल चावल मिला। यह चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा का था। इसी तरह बालाघाट जिले की राइस मिल का 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी यहां मिला। शकुंतला देवी राइस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक आशीष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाए जाने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर ने धारा 316 (5) में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।


इन समितियों के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज जिला उपार्जन समिति / केंद्र
सीधी: बाघड़ क्रमांक-01 संतोषी महिला स्व सहायता समूह, केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति अमिरति, कुबेर वेयर हाउस अमिरति, बाघड़ क्रमांक-02 सेवा सहकारी समिति बाघड़, टीक-टकला संतोषी महिला स्वसहायता समूह, कमर्जी केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति चंदवाही।
बालाघाट: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव, उकवा, कुमादेही, चरेगांव, टाकाबर्रा, नांदी तिरोड़ी, भंडेरी तहसील बैहर, अरेरा, करंजा, सिवनी कलांसारद, चिखला सालेटेका, बम्हनी, हरदोली तहसील तिरोड़ी, धनकोषा एवं बोधवा, महकेपार, परसवाड़ा, बैरलाजी केन्द्र येनागोंदी, कटोरी, मोहगांवघाट, सालेवीं, रामपायली, भजियावंड, टेकाड़ीघाट ।
सतना: उपार्जन केन्द्र सहकारी संस्था दलदल, उपार्जन केन्द्र हिंरोदी।
मैहर: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भदनपुर, सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकीसर ।
डिंडोरी: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरहरी।
सागर: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी।
पन्ना: संन्यासी बाबा स्वसहायता समूह ग्राम बोरी साहनगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी।
सिवनी: शकुंतला देवी राइस मिल भुरकलखापा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *