Spread the love

प्रेमिका को लेकर पति से होती थी अनबन, दुखी होकर लगा लिये थे एनेस्थीसिया के इंजेक्शन
भोपाल। शहर के शाहपुरा थाना इलाके में रहने वाली डॉक्टर रिचा पांडे द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने उनके पति अभिजीत पांडे के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका रिचा पांडे के परिवार वालो के बयान दर्ज किए गए जिसमें परिवार ने अभिजीत पर रिचा को प्रताड़ित करने सहित उसके कैरेक्टर को लेकर भी आरोप लगाये थे। पुलिस ने परिवार वालो के बयान सहित अन्य बिंदुओ की जॉच के आधार पर पति अभिजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस जॉच में टीम को डॉ. रिचा के मोबाइल में वॉट्सएप चैट मिले हैं। इस चैट से खुलासा हुआ है, कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के तनाव और पति के अन्य महिला से संबधो से तंग आकर ही डॉ. रिचा ने खुद को एनेस्थीसिया के पांच इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है की पति अभिजीत की किसी अन्य महिला से काफी नजदीकियां थी, इसकी जानकारी लगने पर पत्नि रिचा ने कई बार पति को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वॉट्सएप चैट में कई बार विवाद होने पर पति ने रिचा से कहा था- मर जाओ। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह शाहपुरा थाना इलाके में डॉ. रिचा पांडे (25) का शव उनके घर में मिला था। हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले थे। बॉडी में सस्पेक्टेड पॉइजन पाया गया था। पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर रिचा पांडे की शादी चार महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत डेन्टिस्ट है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभिजीत अपनी प्रेमिका पर खूब पैसे खर्च करता था। जब रिचा को यह बात पता चली तो उन्होंने विरोध किया। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। अधिकारियो का कहना है कि अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जॉच में उसके मोबाइल डेटा और क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *