
बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में 50 हजार क्विंटल की हेराफेरी पकड़ाई
भोपाल। धान उर्पाजन तथा शासकीय धान की मिलिंग में की गई हेराफेरी के संबंध में मिली शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने शकुंतलादेवी राईस मिल, जिला सिवनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राईस मिल की जांच में साल 2024-25 में मिलिंग के लिये मिले धान में 3,184 क्विंटल धान,चावल की कमी पाई गई थी। इतना ही नहीं मिल में 2,297 क्विंटल चावल 4,594 बोरियों में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का पाया गया तथा बालाघाट जिलें की राईस मिल का 28,590 किलो चावल से भरा वाहन पाया गया। शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक आशीष अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक अनियमितता पाये जाने पर ईओडब्ल्यू जबलपुर द्वारा धारा 316 (5) बीएनएस 2023 में मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
*धान उपार्जन घोटाले में ईओडब्ल्यू द्वारा प्रदेश स्तर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
धान उपार्जन घोटाले में पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही ईओडब्ल्यू घोटाले में शामिल 8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगो के खिलाफ 38 प्रकरण दर्ज कर चुकी है, इसके बाद भी यह कार्यवाही लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार जिला सीधी में संतोषी महिला स्वसहायता समूह, सेवा सहकारी समिति अमिरति, कुबेर वेयर हाउस अमिरति सेवा सहकारी समिति अमिरति, सेवा सहकारी समिति बाघड़, टीकटकला संतोषी महिला स्वसहायता समूह, सेवा सहकारी समिति चंदवाही, सेवा सहकारी समिति चंदवाही के कानूनी खिलाफ कार्यवाही की गई है। वहीं बालाघाट में
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उकवा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कूमादेही, सेवा सहकारी समिति चरेगांव, सेवा सहकारी समिति टाकाबर्रा, समिति मर्यादित नांदी तिरोड़ी, समिति मर्यादित भंडेरी तहसील बैहर, सेवा सहकारी समिति जरेरा, सेवा सहकारी समिति करंजा, सेवा सहकारी समिति सिवनी कलांसारद, सेवा सहकारी समिति चिखला सालेटेका, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी हरदोली तहसील तिरोड़ी, सेवा सहकारी समिति धनकोषा एवं वोथवा तहसील तिरोड़ी, सहकारी समिति मर्यादित महकेपार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसवाड़ा, विपणन सहकारी समिति खैरलाजी केन्द्र येनागोंदी, सेवा सहकारी समिति कटोरी, सेवा सहकारी समिति मोहगांवघाट, सेवा सहकारी समिति सालेबर्डी, सेवा सहकारी समिति रामपायली, सेवा सहकारी समिति भजियादंड, सेवा सहकारी समिति टेकाड़ीघाट के विरुद्व भी एफआईआर की गई है। इसी सतना में
उर्पाजन केन्द्र सहकारी संस्था दलदल, उर्पाजन केन्द्र हिंरोदी और मैहर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भदनपुर, सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकीसर के साथ ही डिण्डोरी में आदिम जाति सेवा सहयोग समिति मर्यादित सरहरि के अलावा सागर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी, पन्ना सन्यासी बाबा स्वसहायता समूह ग्राम बोरी साहनगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी के खिलाफ सिवनी में शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा पर कानूनी शिंकजा कसा गया है।
