
ग्वालियर । झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी निवासी एक युवती को सगाई के बाद घुमाने के बहाने मंगेतर को एक युवक होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म काम किया। युवती का शोषण कर अब उसने सगाई तोड़ दी। सगाई तोड़े जाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 को निवासी देवांश साहू पुत्र राजू साहू निवासी इंदरगढ़ दतिया से तय हुई थी। सगाई होने के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अगस्त माह में देवांश का कॉल आया और साथ घूमने चलने को कहा। युवती ने अपनी मां को बताया तो मां ने अनुमति दे दी। दोपहर में देवांश बाइक से आया और बताया कि वह बैजाताल घूमने जा रहे हैं। इसके बाद वह उसे ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित तानसेन होटल में लेकर पहुंचा और यहां पर उसका एक रूम बुक था। कमरे में पहुंचते ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब युवती ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह उसे नाका चंद्रवदनी छोड़कर चला गया।
करीब दो माह पहले देवांश के पिता का कॉल आया और बताया कि वह रिश्ता तोड़ रहे हैं क्योंकि देवांश युवती से विवाह नहीं करना चाहता। जब युवती ने उसे कॉल किया तो उसने उसका कॉल रिसीव नहीं किया।
युवती के पिता ने रिश्तेदारों व सामाजिक स्तर पर शादी ना टूटे और बात बन जाए, इसके लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो अब युवती ने बताया कि मंगेतर ने उसके साथ गलत काम किया था। इसका पता चलते ही पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
