Spread the love

इन्दौर। नगर निगम के ड्रेनेज विभाग में 169 फर्जी बिलों के माध्यम से 11 करोड़ रुपए का एक और घोटाले के उजागर होने के बाद एम जी रोड थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।‌ मामले में बताया जा रहा है कि नगर निगम की जांच में यह बात सामने आई कि नींव कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक मोहम्मद साजिद ने 185 बिल प्रस्तुत किए थे, जिनमें से 169 बिल फर्जी पाए गए। इन बिलों के माध्यम से 11 करोड़ रुपए से अधिक का गैरकानूनी भुगतान कराया केवल 16 बिल वास्तविक निकले। मामला उजागर होने के बाद निगम के सहायक लेखापाल आशीष तायडे की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने मेसर्स नींव कंस्ट्रक्शन के संचालक मोहम्मद साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी, जोन 3 राम स्नेही मिश्रा के अनुसार नगर निगम में पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे जिनमें चालान पेश किए जा चुके हैं। एक और प्रकरण सामने आया, जिसमें आज प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *