
राम मंदिर ट्रस्ट को उम्मीद मंदिर का काम जून 2025 तक पूरा होगा
अयोध्या। अयोध्या में 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अब कुछ माह के अंदर प्रभु राम के मंदिर के शिखर का निर्माण पूरा होगा। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आए फैसले के बाद अयोध्या में तीव्र गति के साथ मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 22 जनवरी साल 2024 को प्रभु राम भी अपने मंदिर में विराजमान हुए। राम मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पूरे देश दुनिया के भक्त अयोध्या पहुंचने लगे।
लेकिन हर राम भक्त के मन में यही सवाल होता है कि आखिर कब तक मंदिर बनकर तैयार होगा, तब उनका सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। राम जन्मभूमि परिसर में मुख्य शिखर अथवा द्वितीय तल का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण भी 96 प्रतिशत से ज्यादा पूरा कर लिया गया है। मुख्य शिखर में 22 परत का कार्य पूरा हो चुका है। राम मंदिर के मुख्य शिखर में करीब 32000 घन फीट पत्थर को 29 परत में समायोजित किया गया। यानी कि राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक जून तक शिखर का भी निर्माण पूरा होगा। वहीं द्वितीय तल पर सीढ़ी स्तंभ अथवा दीवारों पर अवशेष कार्य तेज गति से हो रहा है। इसके अलावा द्वितीय तल पर दरवाजे को भी लगाने का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ किया जा रहा है। मंदिर के अलावा सप्त मंदिर पर कोटे में स्थित मंदिर को भी बनाया जा रहा है। अपने तय समय सीमा के अंदर मंदिर के सारे कार्य पूरे हो, इस लेकर बैठक भी की जाती है। उम्मीद है कि मंदिर जून 2025 तक पूरा होगा।