Spread the love

भोपाल ! सर्च स्कॉलर आकृति श्रीवास्तव को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें पीएचडी की उपाधि देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर द्वारा “ए कम्प्रेटिव स्टडी ऑन सिल्क प्रोड्यूस्ड बाई डिफरेंट स्पीसीसऑफ स्पाइडर्स” विषय पर उनके शोध कार्य के लिए प्रदान की गई है। शोध कार्य के दौरान आकृति के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ बायो टेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन में शोध संबंधित स्पाइडर प्रजातियों के सीक्वेंस (पेटेंट) भी प्रकाशित हो चुके हैं । आकृति श्रीवास्तव ने अपना शोध कार्य होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर के प्रो.(डॉ.) विपुल कीर्ति शर्मा के निर्देशन में किया है। आकृति श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर श्री आर.पी. श्रीवास्तव एवं शासकीय उमावि की सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. इंदिरा श्रीवास्तव सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *